अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों से भरे विमान : 15 फरवरी को एक विमान और दूसरा विमान 16 फरवरी को अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा

by

नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 119 भारतीयों को इस सप्ताहांत वापस लाया जाएगा। दो विमानों से इनके अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान यह जानकारी सामने आई है।

शनिवार, 15 फरवरी को एक विमान और रविवार, 16 फरवरी को दूसरा विमान अमृतसर के गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा। निर्वासित लोगों में 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, आठ गुजरात से, तीन उत्तर प्रदेश से, दो राजस्थान और महाराष्ट्र से हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से एक-एक व्यक्ति शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सीमा और अन्य रास्तों से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले इन लोगों ने बाद में अपने पासपोर्ट नष्ट कर दिए थे। डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका से निर्वासित होने वाला यह दूसरा भारतीय समूह है। 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचे पहले समूह में 104 भारतीय थे। इन लोगों ने बताया था कि उन्हें हाथ बांधकर और पैरों में जंजीर डालकर लाया गया था।
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मानव तस्करी के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। मोदी ने कहा कि भारत अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे सभी भारतीयों को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (USCBP) के आंकड़ों के अनुसार, 2022 और नवंबर 2024 के बीच लगभग 1,700 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है।
रविवार को उतरेगा जहाज
अमेरिका से 119 भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरी उड़ान कल आएगी। यह उड़ान रात करीब 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। जानकारी मिली है कि सबसे अधिक 67 प्रवासी पंजाब से हैं। दूसरी उड़ान में हरियाणा से 33, गुजरात से 8, यूपी से 3, गोवा से 2, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2 तथा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से 1-1 भारतीय शामिल हैं।
पहले 104 भारतियों को भेजा था 
उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी को अमेरिकी सरकार ने 104 भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 से वापस भेजा था। अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे इस विमान में गुजरात के 33, हरियाणा के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, चंडीगढ़ के 2 और उत्तर प्रदेश के 3 लोग सवार थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लिव-इन’ में रहने वाली महिलायों के लिए खुशखबरी : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लिया फैसला – महिलाओं को मिलेगा 6000 का गुजारा भत्ता

पंजाब हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें, , ‘लिव-इन’ में रहने वाली महिला भी गुजारा भत्ता की हकदार बता है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने बसाल में किया बिजली विभाग के सबडिवीज़न का शुभारंभ, 15 हज़ार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

कुटलैहड़ को जल्द मिलेगा विद्युत विभाग का डिवीज़न: सुखराम चौधरी ऊना, 28 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में बसाल में...
article-image
पंजाब

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने रवाना किया

गढ़शंकर, 9 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना...
Translate »
error: Content is protected !!