ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियाण : DC मुकेश रेपसवाल

by
पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी जागरूक
5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि 1 मई से 30 जून तक ज़िला में डायरिया नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इस के दौरान 5 वर्ष तक की आयु के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा वितरित की जाएंगी।
मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
अभियान के तहत विभिन्न विभागीय और संस्थाओं की भूमिका एवं उत्तरदायित्व को लेकर उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं से ग्रामीण स्तर पर जानकारी और जागरूकता को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सुनिश्चित बनाने को कहा।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया।
साथ में उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को सभी शिक्षण संस्थानों में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई-सफाई सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए।
इससे पहले बैठक में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी ने स्वागत संबोधन रखते हुए कार्यवाही का संचालन किया।
ज़िला विकास अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय यादव, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट गंवाने के साथ भुगतना पड़ेगा : सांसद कल्पना सैनी

मंडी, 01 मई  :   भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ छेड़ी जंग : शागिर्द की हत्या के बाद ऑडियो हो रहा वायरल

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के बीच अब जंग की तलवारें छिड़ चुकी हैं. गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कथित रूप से सोशल मीडिया पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने भड़ोलियां कलां में महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज भड़ोलियां कलां में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का विधिवत भूमि पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इससे...
Translate »
error: Content is protected !!