महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना में ऊना कालेज चयनित, नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुआ एक करोड़ : सत्ती

by

ऊना, 10 सितंबर – हिमाचल प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना के तहत राज्य के 9 कालेज का चयन किया है, जिसमें सरकारी कालेज ऊना भी शामिल है। योजना के अन्तर्गत शिक्षण सुविधाओं के स्तरीय सृजन, परिसर के सौंदर्यकरण, खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा भवन का नवीनीकरण के लिए एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए आज छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रिंसीपल व विभिन्न शिक्षा विभागों प्राचार्यों के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना कालेज में न केवल वर्चुअल क्लासरूम, पंखे, बिजली, पानी का प्रबंध, टॉयलेट आदि तैयार किए जाएंगे बल्कि इस योजना के अंतर्गत कालेज के कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वालीबाल, हैण्डबाल, बॉक्सिंग रिंग, वेट लिफ्टिंग रिंग इत्यादि को स्तरीय व अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा कालेज परिसर के सौंदर्यकरण के साथ-साथ वाहन पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था व सोलर पैनल भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेज के पुस्तकालय को डिजीटाइजड बनाना, वाइफाई सुविधा व सीसीटीवी भी स्थापित किया जाएंगे। इसके अलावा महाविद्यालय के गुणात्मक पहलुओं पर पूरा ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को हर प्रकार की सहूलियत प्रदान की जाएगी। योजना के तहत विद्यार्थियों को रूटीन विषयों के साथ साथ सेल्फ फाइनेंस, वोकेशनल जैसे अत्याधुनिक विषय भी उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त उच्च शिक्षा की हर सुविधा विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आईलैटस कोचिंग सुविधा, रोजगार मेलों का आयोजन तथा प्लेसमेंट सैल को स्तरोन्नत किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न शिक्षाविदों ने अपने-अपने विभाग से संबन्धित परामर्श सांझा किये तथा देश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर ऊना महाविद्यालय को विकसित करने बारे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रिंसीपल त्रिलोक चन्द, एक्सियन लोक निर्माण राजेश कुमार तथा महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के प्राचार्यों ने भाग लिया।
महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना का लाभ
सतपाल सत्ती ने कहा कि महाविद्यालय उत्कृष्ट योजना से कालेज के नवीनीकरण के साथ-साथ उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी प्रोत्साहित होंगे। अच्छी सुविधाएं, बेहतरीन विषय, अत्याधुनिक तकनीक जब तीनों एक साथ एक छत्त के नीचे विद्यार्थियों को प्राप्त होंगी, तब विद्यार्थी अपने ही आसपास स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे और उन्हें रुचि के अनुसार विषय चुनने का विकल्प घरद्वार पर मौजूद रहने पर दूसरे स्थान को नहीं जाना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने पौंग डैम और बाथू की लड़ी का दौरा किया एएम नाथ। पौंग डैम :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पौंग डैम में पक्षियों को निहारा और प्रसिद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलीलोज’ को झटका : अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर भाजपा’ में शमिल

एएम नाथ। अर्की (शिमला) :  अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख दिए आरोपियों को : युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

 करनाल : हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने असंध थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाया। युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई। उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
Translate »
error: Content is protected !!