DC ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण : वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई

by
ऊना, 3 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में स्थापित किए गए वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं।
जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला ऊना में 516 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में 102 पोलिंग स्टेशन, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में 91, 43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र में 106, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 99 व 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 118 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की पहले लेवल की चैकिंग (एफएलसी) की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 26 हज़ार 724 है जिनमें 2 लाख 16 हज़ार 078 पुरूष मतदाता, 2 लाख 10 हज़ार 642 महिला मतदाता व 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6 हज़ार 668 हैं जिनमें 6 हज़ार 498 पुरूष व 170 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“जुमले नहीं, धरातल पर काम चाहिए!” अधिकारियों पर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं—एक दिन प्रशासन संभालूं तो सारी फाइलें निपटा दूंगी

सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी; कहा—एक दिन प्रशासन संभालने का मौका मिले तो सभी लंबित फाइलें निपटा दूंगी एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा, बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद : दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 5 फरवरी – बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम ईरा’ से महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिल रहा बाजारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ‘हिम ईरा’ ब्रांड के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!