2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

by
ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना वनमंडल के तहत 66 वीटों के तहत 66 वनमित्रों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनमित्र के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक 2 हज़ार 498 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 109 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को 2 हज़ार 389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।
सुशील राणा ने बताया कि वनमित्रों की भर्ती के लिए जिला में दो स्थानों को चयनित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि ऊना, बंगाणा, रामगढ़ रेंज के अभ्यार्थियों के लिए पुराना होशियारपुर रोड़ पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तथा अम्ब व भरवाईं रेंज के अभ्यार्थियों हेतू नजदीक रावमापा बेहड़ जस्वां (पंजोआ से बडूही) में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वनमित्र भर्ती में पुरूष वर्ग की शारीरिक दक्षता जांच में हाईट व चेस्ट का माप व 5 हज़ार मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 15सौ मीटर दौड़ व हाईट मापी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से 6 फरवरी को निर्धारित वनमित्र भर्ती स्थल पर प्रातः 7 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों को किया नमन

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार शव निकाले आज एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से : झाड़माजरी स्थित कम्पनी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

एएम नाथ । सोलन( बद्दी)-  ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन.आर. एरोमा कम्पनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

आईटीआई व 12वीं पास युवाओं को सीपेट बद्दी में प्रवेश हेतु कार्ययोजना तैयार करें एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

​मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल : समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 31 मई :  वार्ड नंबर 7, मौली जागरा में रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क इस समय अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!