भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की मौत पर सरकार की चुप्पी और पुलिस की दिशा से स्पष्ट होता है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है।
उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंपा जाए।
मंगलवार को शिमला में जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी की मौत के बाद जो आरोप उनके परिवार ने सरकार और पुलिस पर लगाए हैं, वे बेहद दुःखद और चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नेगी के परिवार का यह कहना कि पुलिस अब खुद मृत अधिकारी की संपत्ति और संबंधों की जांच कर रही है, यह दर्शाता है कि सरकार असल दोषियों को बचाकर मामले को उल्टा मोड़ने की कोशिश कर रही है।
ठाकुर ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन में जिस स्तर का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है, वह केवल एक प्रोजेक्ट या एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। यह घोटाला सैकड़ों करोड़ से बढ़कर हजारों करोड़ तक पहुंच चुका है, लेकिन सरकार सीबीआई जांच से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि नेगी के परिवार के बयान ने साफ कर दिया है कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष नहीं है और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मंच से एक ही भाषण दोहराते आ रहे हैं। चाहे हिमाचल दिवस हो, बजट सत्र हो या पूर्ण राज्यत्व दिवस, मुख्यमंत्री के भाषणों में सिर्फ़ पुरानी बातें, पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप और केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताने का ढोंग होता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन योजनाओं को मुख्यमंत्री अपनी सरकार की सफलता बता रहे हैं, वे दरअसल केंद्र प्रायोजित योजनाएं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की अपनी तीन योजनाएं, जिनका हर साल भारी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन पर अब तक मात्र 37 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं जबकि उनके विज्ञापन पर उससे अधिक राशि फूंकी जा चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में बढ़ाई जाएं स्वीप गतिविधियां : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :    उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत आज नोडल अधिकारियों के साथ भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर एक बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मई में सजेगा चुनावी दंगल, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन!

अब 31 मई तक कराने होंगे चुनाव, सुक्खू सरकार को मिली बड़ी राहत एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!