ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन-डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से …. जानिए पूरा मामला

by
एएम नाथ।  नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के पेट में कई असामान्य वस्तुएं थीं, जिनमें सूई ,छुरी, कांटा, पेन, प्लकर आदि शामिल थे।
स्थिति गंभीर होने के कारण आपातकालीन सर्जरी की गई । सफल ऑपरेशन के दौरान इन सभी वस्तुओं को निकाल लिया गया। शल्य चिकित्सा विभाग से सहआचार्य डॉ. राहुल मृगपुरी, डॉ. लवलीन, डॉ. प्रियंका, निश्चेतना विभाग के डॉ. मनजुला, चमन और स्टाफ ललिता ने सहयोग दिया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

होशियारपुर, 23 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांगलिक सड़क दस दिन में खोलने के सीएम ने दिए निर्देश : पुल निर्माण के लिए छह करोड़ देगी सरकार : सीएम सुक्खू

थैंटवाड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री सुक्खू ने जांगलिक सड़क का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द बहाली के निर्देश एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
पंजाब

7-Day NSS Camp inagurated under

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law successfully inaugurated its 7-day NSS Camp with a vibrant opening ceremony aims to promote community engagement and environmental awareness among volunteers. The event...
Translate »
error: Content is protected !!