लोक सभा चुनाब 2024 : सीट बंटवारे पर कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों से रायशुमारी

by

नई दिल्ली, 31 दिसंबर :  ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत को सुगम बनाने के लिए गठित कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश इकाइयों के साथ कई बैठकें की।

इस संबंध में कुछ दिन में जमीनी स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। गठबंधन समिति के एक सदस्य ने कहा कि समिति ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित लगभग सभी प्रदेश इकाइयों के साथ बैठकें की हैं।
एक सदस्य ने कहा कि केवल पंजाब इकाई और कुछ अन्य के साथ विचार-विमर्श बाकी है। सदस्य ने कहा, ‘हमारा काम कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से जमीनी स्तर पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना तथा आकलन करना है कि आगे क्या करने की जरूरत है।’ उन्होंने यह भी कहा कि समिति ने पार्टी नेतृत्व से समय मांगा है और वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बैठक करेगी जहां वह उनके सामने फीडबैक और समिति के मूल्यांकन का विवरण रखेगी। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, ‘समिति की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खड़गे, सोनिया जी और राहुल जी के सामने रखी जाएगी तथा 4 जनवरी को इन सभी बैठकों पर एक बैठक होगी, आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उस दिशा में बढ़ेंगे।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों/भवनों में हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। ऊना जिले में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University hosts

Harshdeep Singh and Jasveer Kaur declared Best Athletes, Engineering School emerges Overall Champion Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.29 : Rayat Bahra Professional University successfully organized its Annual Athletics & Sports Meet with great enthusiasm, zeal, and true sportsmanship...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में चुनाव प्रचार से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दोनों की मौके पर मौत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!