एचएएस एग्जाम का रिजल्ट घोषित : उमेश ने किया टॉप – कौन-कहां से है -जानिए

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश प्रशासनिक सेवा का फाइनल परिणाम घोषित  किया गया है. इसमें 20 युवाओं को चयन हुआ है. कुल 9 अभ्यर्थि एचएएस अफसर 3 तहसीलदार, 1 अभ्यर्थी जिला पंचायत अधिकारी, 3 जिला वेलफेयर कम प्रोबेशन अधिकारी, 3 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और 1 अभ्यर्थी का जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद पर चयन हुआ है।
उमेश ने इस परीक्षा को टॉप किया है।
रिजल्ट के अनुसार, उमेश ने एचएएस रैंक हासिल करते हुए टॉप किया. इसके बाद मोहित सिंह (एचएएस) सेंकड टॉपर बने हैं, जबकि जितेंद्र चंदेल (एचएएस) ने तीसरा स्थाल हासिल किया है. वहीं, स्वाति वालिया को तहसीलदार, अनूप शर्मा तहसीलदार और राहुल शर्मा को तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है. राहुल धीमान, आस्था, अंकुश कुमार, रजत चौधरी और प्रियंका भी एचएएस के लिए चयन हुआ है।
इसी तरह, संजय कुमार का जिला पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ है. वहीं नितिन राणा को जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी, शिवांशी सूद असिस्टेंट रजिस्ट्रार, अवस पंडित जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी, , साहिल जिला वेलफेयर कम प्रोबेशन अधिकारी, अरुण कुमार सांख्यान असिस्टेंट रजिस्ट्रार, अखिल सिंह ठाकुर को असिस्टेंट रजिस्ट्रार, तानिया कश्यप को एचएएस, करण जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला के लिए चुना गया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए 30 पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई थी. हालांकि, 20 पदों पर ही उम्मीदवार मिले।
कौन-कहां से है – नितिन राणा चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता के रहने वाले हैं. नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) के मोहित सेकंड टॉपर हैं. इसी तरह चंबा के सलूनी के रोटा गांव के साहिल मांडला ने परीक्षा पास की. इसी तरह, सिरमौर (ट्रांसगिरी) के हाटी क्षेत्र के युवा संजय कुमार आँजभोज क्षेत्र के शमियाला गाँव से हैं. वहीं, ज्वाली के कोटला के रहने वाले राहुल धीमान, ऊना के अनूप शर्मा ने भी कामयाबी हासिल की है. जिला शिमला के चौपाल के हामल क्षेत्र के जेठल(गोरुआ) के राहुल शर्मा तहसीलदार बन गए हैं. कुल्लू के निरमंड के अंकुश कुमार, सिरमौर के करण ठाकुर, कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह (बूसल ) के रजत चौधरी, ज्वाली के कोटला के राहुल धीमान, कांगड़ा के लोअर लंबागांव की शिवांशी सूद ने भी यह परीक्षा पास की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Thousands of teachers in Punjab’

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May6 :Thousands of teachers working in Punjab’s government-aided schools have been without salaries for the past four months, pushing them into severe financial distress. In four districts of the state, teachers have...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की दो टूक : किसी अफसर ने विधायक की प्रायोरिटी से जुड़े काम में कोताही बरती तो पड़ेगी महंगी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सरकारी अधिकारियों को विधायकों की ओर से बताए जाने वाले काम पूरे करने के लिए गंभीरता से लेने की चेतावनी दी और कहा किसी अफसर ने विधायक की...
article-image
पंजाब

75 में स्वतंत्र दिवस पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित -एसडीएम अरविंद कुमार ने फहराया तिरंगा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!