पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने का मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस के पीओ सेल ने वर्ष 2017 से उद्घोषित कैदी मनदीप सिंह को चंडीगढ़ से दबोचने में सफलता हासिल की है।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी मनदीप पुत्र विशंभर दास गांव घुमारवी जिला हमीरपुर को पुलिस ने चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि उक्त कैदी को हमीरपुर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और 2013 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान आरोपी ने भोरंज थाना के क्षेत्राधिकार में एक चोरी की वारदात को भी अंजाम दे दिया था। इसके बाद वर्ष 2017 में उक्त कैदी दोबारा पैरोल पर आया। इस दौरान उसने अपनी मौत की झूठी कहानी रची और झूठे दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम-पते के साथ चंडीगढ़ में कई सालों से प्रवास कर रहा था। वहीं कई सालों से यह हमीरपुर की अदालत में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
एसपी ने बताया कि पुलिस उच्च अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन के बाद उद्घोषित अपराधी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और हमीरपुर की अदालत ने पेश किया गया है, जहां पर पुलिस रिमांड दिया गया है। एसपी भगत सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधी मनदीप की ओर से कोशिश की जा रही थी कि पुलिस के रिकाॅर्ड में मृत हो जाए। इसके लिए आरोपी अपना फर्जी आधारकार्ड बनाकर संजीव के नाम से चडीगढ़ में रह रहा था। उन्होंने बताया कि इस तरह का हिमाचल में यह पहला मामला बन गया है, जिसमें अपराधी ने खुद को मृत घोषित करने का प्रयास किया हो।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में गत वर्ष उद्घोषित अपराधी अजय गोरा को भी पुलिस ने शिमला के कोटखाई के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस युवक ने भी अपने ही गांव लाहलडी में एक बुजुर्ग की हत्या करने के बाद फरार हो गया था, उसे भ पीओ सेल ने पकड़कर हमीरपुर लाया गया है। एसपी ने पीओ सेल की टीम को बधाई दी। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी नितिन डोगरा, भोरंज एसएचओ प्रशांत ठाकुर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबू लक्षमण दास की आत्मिक शांति के लिए रखे का पाठ का भेग डाला : धार्मिक, राजनीतिक व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रत्रासुमन किए भेंट

गढ़शंकर। बाबू लक्षमण दास के आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग आज स्थनीय विशवकर्मा मंदिर के कंप्लैकस में डाला गया और अरदास की गई। इस दौरान बाबू लक्षमण दास को बिभिन्न राजनीतिक,...
article-image
पंजाब

बस की टक्कर से घायल होने पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर : चब्बेवाल पुलिस ने हरमन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बस्सी कलां के बयान पर कारवाई करते हुए बस पब 07 आबीपी 7474 के चालक के विरुद्ध उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!