मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया ‘बड़ी बहन’ : विकास कार्यों के लिए केंद्रीय निधि लाने को कहा और राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी कंगना रनौत को दिया

by
एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धुर विरोधी कंगना रनौत को ‘बड़ी बहन’ करार दिया। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना को विकास कार्यों के लिए केंद्रीय निधि लाने को कहा और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री सिंह ने मंगलवार को कुल्लू में हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा सांसद के लिए कहा, ”हम उनका सम्मान करते हैं। वह बड़ी बहन की तरह हैं।”
उन्होंने कहा, “अब कंगना एक सांसद हैं और उन्हें केंद्र व सांसद निधि से धन प्राप्त करना चाहिए। हम उनके साथ खड़े हैं और इसमें कोई राजनीति नहीं है।” मंत्री ने कहा, “उन्हें (कंगना को) हिमाचल प्रदेश में योगदान देना चाहिए। हम उनके साथ खड़े हैं और प्रशासन पूरी तरह से उनका समर्थन करेगा।” सिंह और कंगना के बीच अतीत में कई बार जुबानी जंग देखने को मिली है, खासकर पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनावों के दौरान, जब दोनों मंडी सीट पर आमने-सामने थे।
सिंह ने कंगना रनौत को ‘विवादों की रानी’ करार दिया था, जबकि भाजपा सांसद (कंगना) ने राज्य सरकार में मंत्री को अप्रत्यक्ष रूप से ‘छोटा पप्पू’ कहा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल एएम नाथ। चम्बा :  25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 जुलाई को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समोसा 5 रुपये मध्य प्रदेश में, लेकिन जालंधर में समोसे की कीमत 10 रुपये तय : चुनाव कमीशन ने तय कीमतों मुताबिक

नई दिल्ली, 30  मार्च :  पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान लोगों को जलपान कराने के लिए एक कप चाय और एक समोसे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से सरकार ने निपटाए 4.62 लाख मामले: राजेश धर्माणी

घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी किक बाॅक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिल ठाकुर को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एएम नाथ। ...
Translate »
error: Content is protected !!