सैनिकों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के कल्याण पर 17.09 करोड़ खर्च, 2,263 लाभार्थियों को मिला लाभ

by

एएम नाथ।  शिमला, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा कर्मियों के आश्रितों और वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17.09 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और अनुदान प्रदान किए। इससे कुल 2,263 लाभार्थियों को लाभ मिला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का प्रयास है कि संकट के समय सैनिक परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

968 लाभार्थियों को 6.13 करोड़ की पेंशन

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 968 लाभार्थियों को 6.13 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। वहीं, राज्य के 1,084 वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के सम्मान में 3 करोड़ रुपये जारी किए गए।

ड्यूटी के दौरान शहीद या दिव्यांग हुए रक्षा कर्मियों के 57 आश्रितों को 7.62 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा 154 वार-जागीर लाभार्थियों को 20.83 लाख रुपये तथा पुणे और मोहाली स्थित पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्रों को 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

जवान की मृत्यु पर परिजन को 75 हजार की तत्काल सहायता

सरकार के अनुसार, सेवा के दौरान किसी जवान की मृत्यु होने पर उसके निकटतम परिजन को तत्काल सहायता के रूप में 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। सैनिक कल्याण भवनों के रखरखाव के लिए भी 6.74 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और सैनिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा तथा जरूरत के समय आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला से दुष्कर्म : महिला को जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला कर सुनसान जगह पर लेजाकर ऑटो में किया दुष्कर्म

राजपुरा :  ऑटो चालक ने दिनदहाड़े महिला सवारी को मदद के बहाने महिला के इंकार करने पर चालक ने जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी और फिर सुनसान जगह पर ले...
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 34 % पोस्ट वैलेट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को वापिस मिले : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर उठा पटक और सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कहते हैं पूरे स्टेट में सड़कें टूटी हैं तो मंत्री रहते हैं मात्र 15 सड़कें रिस्टोर होना बाकी पंचायत चुनाव टालने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव महीने की 21 तारीख को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण : 1500 करोड़ वित्तीय सहायता देने का ऐलान

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की एएम नाथ। धर्मशाला :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!