खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : कल पट्टा में रिहर्सल होगी

by

पट्टा मेहलोग, 27 अप्रैल : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के होने वाले चुनाव के लिए कवायद शुरु कर दी है। इसी कड़ी में विकास खंड पट्टा के कार्यालय में बीडीओ कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त कार्यालय स्टाफ, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व समस्त पंचायत सचिव मौजूद रहे।जानकारी के मुताबिक इस विकास खंड के तहत 42 अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के तहत पंचायतों के चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल पंचायती राज (चुनाव) अधिनियम 1994 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खंड पट्टा के तहत आने वाली पंचायतों के चुनाव करवाने हेतु विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ताओं को पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए बतौर सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

निर्वाचन अधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि नियुक्त किये गए समस्त 42 अधिकारियों को 29 अप्रैल बुधवार को सुबह 11बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा के नए भवन में रिहर्सल के लिए निर्देशिस्त किया गया है। सभी को रिहर्सल में उपस्थित होने के आदेश दिए गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगरोटा शहर में 35 करोड़ से माल रोड बनेगा शिमला की तर्ज पर : आर.एस बाली

पुराना बस स्टैंड में स्कूली छात्रों संग मनाया पर्यावरण दिवस धर्मशाला । नगरोटा बगवां को प्रदेश को सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नगरोटा शहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में है झगड़ा? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती..!

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर विपक्षी...
Translate »
error: Content is protected !!