2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

by

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामलों की जांच के बाद जम्मू के राजीव नगर और आर एस पुरा इलाकों में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

इसके साथ ही पिछले कुछ सप्ताह में यहां किरायेदार के रूप में रह रहे पंजाब के कुछ निवासियों सहित 18 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि राजीव नगर निवासी कुख्यात ड्रग तस्कर विशाल कुमार को 275 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने वाली मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद रीना को गिरफ्तार कर लिया गया और राजीव नगर स्थित उसके घर से 55 ग्राम हेरोइन, वजन तौलने की मशीन और 33,490 रुपये बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि उसकी तीन अन्य महिला सहयोगियों शीतल, पायल और काजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 13 ग्राम हेरोइन, दो वजन तौलने की मशीनें और 3050 रुपये जब्त किए गए।

सिंह ने बताया कि एक अन्य मादक पदार्थ गिरोह के भंडाफोड़ में तीन मादक पदार्थ तस्करों – पंजाब के इंद्रजीत और विशाल कुमार तथा जगदीश राज को आर एस पुरा के चक तालाब इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 186 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब में पंच तीर्थ यात्रा का भव्य शुभारंभ

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में पंच तीर्थ यात्रा का आयोजन शनिवार को धूमधाम से शुरू किया। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय से यात्रा की बसों को रवाना किया गया। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!