रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

by

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव बुटारी और रइया रेलवे स्टेशन के बीच पड़ा मिला। रविवार तड़के करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के ट्रेन के नीचे आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसमें मृतक की पहचान राम सिंह निवासी गांव टौग के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि राम सिंह विधायक दलबीर सिंह टौग के पिता थे।

रेलवे पुलिस के अनुसार, शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल था, हालांकि उनके पहने हुए कपड़ों से उनकी शिनाख्त की गई। विधायक ने अपने एक्स पोस्ट पर पिता के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

गढ़शंकर,  10 जून : विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति की ओर से गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बॉडी टेक्नीशियन कमेटी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में यूथ कांग्रेस का ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान 20 अगस्त से : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल ने प्रेस को बताया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1000 करोड़ राजस्व का लगाया चूना : आयकर विभाग ने पंजाब में कई ठिकानों पर की छापेमारी

लुधियाना। आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन विंग) की तरफ से चार राज्यों में छापेमारी करके फर्जी रिफंड घोटाले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर आशीष अबरोल के निर्देशन में जालंधर के एडिशनल डायरेक्टर धर्मेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!