जगत सिंह नेगी ने होली क्षेत्र का किया प्रवास : कुलेठ घार के स्थाई समाधान को प्राक्कलन के आधार पर मिलेगी धनराशि

by

एएम नाथ। होली,(चंबा) :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय उप मंडल भरमौर के अंतर्गत होली क्षेत्र का प्रवास किया।

स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जगत सिंह नेगी ने इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र सलूण, भटोला तथा कुलेठ घार का निरीक्षण किया।
उन्होंने विश्राम गृह होली में लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।


कैबिनेट मंत्री के समक्ष स्थानीय विधायक ने इस दौरान होली क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहले सेजगत ही कई जल विद्युत परियोजनाएं संचालित हो रही हैं तथा भविष्य में और भी परियोजनाएं प्रारंभ होंगी। ऐसे में स्थानीय युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन और रोजगार के दृष्टि से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


जगत सिंह नेगी ने इसके पश्चात कुलेठ घार का निरीक्षण किया। उनके समक्ष उपाध्यक्ष, राज्य युवा कांग्रेस कमेटी चंद्रमणि कुलेठी तथा स्थानीय लोगों ने कुलेठ घार से गांव को उत्पन्न संभावित खतरे के स्थायी समाधान का आग्रह किया। इस पर राजस्व मंत्री ने लोगों को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि एवं लाडा निधि के तहत प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री ने होली हेलिपैड के समीप गत मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सलूण एवं भटोला गांवों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आपदा के संभावित कारणों की जांच हेतु स्थानीय प्रशासन को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, जल शक्ति, राजस्व तथा वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी समिति गठित कर एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


जगत सिंह नेगी ने निर्माणाधीन होली-उतराला संपर्क सड़क के निरीक्षण के दौरान लाकेवाली माता मंदिर से चन्नी नाला तक संपर्क मार्ग का निर्माण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को चन्नी नाला पर पैदल पुल बनाने को भी कहा।
जगत सिंह नेगी ने इस दौरान होली क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल लाकेवाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी कामना की।


अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा, उप निदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, अधिशासी अभियंता हमिंद्र चौणा, बीसी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में 11 जनवरी को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग, 7 जनवरी (तारा) : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 जनवरी को दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा मेहलोग में पहली बार संस्था के 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!