हिंदी दिवस के अवसर पर सुन्नी में राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता आयोजित : महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

by
एएम नाथ।  शिमला 14 सितंबर – राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस 2024 अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी मैं आज हिंदी भाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डालिम कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं छात्रों का अभिनंदन स्वागत किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस भाषाई प्रतियोगिता समारोह में भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ प्रवीण कुमार, डॉ. सपना डोगरा, प्रो. सुभाष ठाकुर, प्रो.रश्मि, प्रो. सुष्मिता, डॉ मनमोहन, डॉ मनीष पाल, प्रो. चुन्नीलाल ने निभाई। प्रोफेसर सुभाष ठाकुर ने हिंदी भाषा पर अपने विचार प्रकट किए और सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डालिम कुमार ने कविता पाठ और राजभाषा हिंदी का विस्तृत परिचय दिया उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें राजभाषा हिंदी का प्रयोग अपने दैनिक व्यवहार में करना चाहिए।
छात्रों के द्वारा भाषण एवं कविता पाठ द्वारा हिंदी के उद्भव, महत्व और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि महोदय डॉ धर्मेंद्र मेहता ने बड़े सहज, सरल तकनीकी शब्दावली में राजभाषा हिंदी के महत्व को समझाया और अपने संदेश में कहा कि हमें कार्यालय हिंदी का प्रयोग जीवन में करते हुए गर्व करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात डॉ. प्रवीण शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं के परिणाम की उद्घोषणा करते हुए अपना शुभ संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में निधि प्रथम, रीता द्वितीय, शीतल तृतीय, कविता पाठ में हेमलता प्रथम, आरती द्वितीय, दीपिका तृतीय, नारा लेखन में सरंजना प्रथम, दीक्षा द्वितीय, कविता तृतीय और निबंध लेखन में सुरभि प्रथम जितेंद्रा कुमारी द्वितीय, हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को वार्षिक पारितोषिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रो. चुन्नीलाल ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों, प्राध्यापकों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया, सभी का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय गान के साथ राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह का शुभ समापन हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष पहल : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष पहल की है। जिसके अंतर्गत ऐसी विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाएं जिनकी आयु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय मंत्री ने की परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता : विभिन्न विभागों को जागरूकता  शिविर  लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में राजस्व, बागवानी,लोक शिकायत निवारण एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई स्वच्छता पर शपथ

एएम नाथ। चम्बा : स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत आज उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
Translate »
error: Content is protected !!