अमेरिका से वापिस भेजे जा रहे अप्रवासी भारतीयों की जांच, आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी – ‘अगर आपराधिक रिकॉर्ड मिला तो. : DGP गौरव यादव

by
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमेरिका से कल अमृतसर हवाई अड्डे पर लौटने वाले अप्रवासियों के प्रति सरकार मित्रवत व्यवहार करेगी लेकिन अगर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी लौटने वाले अप्रवासियों की अवैध इमिग्रेशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। एक अधिकारी ने कहा, “ये लोग अवैध अप्रवास, डंकी रूट और एजेंटों द्वारा की जाने वाली ठगी को लेकर अहम जानकारियां दे सकते हैं।”
डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमेरिका से निर्वासित किए गए 200 से अधिक अप्रवासियों की पहचान और मामलों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां भी इन अप्रवासियों से पूछताछ करेंगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। ये सभी अप्रवासी कल सुबह 8:00 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर चल रही थी गोलियां, 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने फौजियों तक पहुंचाई चाय और लस्सी : सेना ने Operation Sindoor’ के सबसे युवा नागरिक योद्धा के रूप में सम्मानित

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस ने रोका : सत्तापक्ष के नेताओं के शह देने का यह परिणाम : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकाण्ड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को चंबा पुलिस ने सलूणी बॉर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!