80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

by
रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने आज यहां श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को राज्य में निजी औद्योगिक इकाइयों में हिमाचलियों के लिए 80 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत राज्य के 51,587 बच्चों को 22.90 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अब तक बेरोजगारी भत्ता योजना के 18,404 लाभार्थियों को 16.83 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य के शत-प्रतिशत रोजगार कार्यालयों का डिजिटलीकरण कर दिया गया गया है और अब लोगों को पंजीकरण और नवीनीकरण की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध होगी जिससे उन्हें रोजगार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।
उद्योग मंत्री ने कहा कि निजी नियोक्ता अपने संगठनों में रिक्तियों का विवरण ‘ईमिस पोर्टल’ पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वर्तमान में 567 निजी संगठन इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं।
उन्होंने विभाग को हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में श्रम कानूनों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। प्रदेश में व्यापार में सुगमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न श्रम कानूनों के तहत पांच मैनुअल रिटर्न के बजाय एकल ऑनलाइन एकीकृत रिटर्न प्रस्तुत करना ही आवश्यक है। इसके अलावा, राज्य में प्रतिष्ठानों के ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण करने की सुविधा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को विभिन्न सेवाएं समयबद्ध सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत 13 सेवाओं को शामिल किया गया है।
श्रम आयुक्त एवं रोजगार निदेशक मानसी सहाय ठाकुर ने उद्योग मंत्री को श्रम एवं रोजगार विभाग की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।
उप श्रम आयुक्त मनीष करोल, उप निदेशक रोजगार संदीप ठाकुर तथा राज्य के सभी जिलों के श्रम अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : मुख्यमंत्री

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल टांडा के चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने किया साढ़े तीन घंटे का संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब

अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप की तैयारी संबंधी विशेष बैठक डा. बिट्टू विज की अध्यक्षता में हुई। डा....
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू बोले- अगर मैं झूठा साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा- पंजाब की जेलों में ड्रग्स बिक रही, भगवंत मान हैं जेल मंत्री

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य की जेलों के अंदर ड्रग्स बेची जा रही है। सिद्धू ने जोर देकर कहा कि...
article-image
पंजाब

पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल कार्यालय समक्ष दिया धरना

गढ़शंकर, 14 मई: प्रांतीय कमेटी पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया गया। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि पेंशनरों के...
Translate »
error: Content is protected !!