अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

by

– शुभ अवसर पर अपने कार्यालय में भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर की लंगर सेवा
होशियारपुर, 22 जनवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज प्रदेश वासियों को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। सबसे पहले उन्होंने अपने सेशन चौक स्थित कार्यालय में भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना करने के बाद लंगर सेवा की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम सत्य, दया, करुणा के प्रतीक है और वे आज अयोध्या में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रार्थना करते हैं कि भगवान श्री राम देश वासियों को सुख शांति समृद्धि प्रदान करें और हमारा आपसी भाईचारा बना रहे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान व मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब व दिल्ली में पार्टी का हर कार्यकर्ता इस शुभ घड़ी को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि हर हिंदुस्तानी का सपना था कि अयोध्या में श्री रामलला स्थापित हो आज 500 वर्ष बाद परमात्मा की कृपा से यह शुभ घड़ी आई है, जिससे पूरे देश में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा सरबत के भले की कामना करते हुए हमें एकता के सूत्र में पिरोने का काम भी करती है।
ब्रम शंकर जिंपा ने इसके बाद शहर में लगाए गए अलग-अलग स्थानों पर लगे लंगरों में सेवा की वहीं धार्मिक आयोजनों में भी शिरकत की। इस मौके पर दी होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, वरिंदर शर्मा, अजय वर्मा, अर्जुन शर्मा, सचिन गुप्ता, खुशी राम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरबंस कौर ने हमेशा अनुशासन बनाने व पूरी इमानदारी से किया काम– सीडीपीओ

गढ़शंकर। बाल विकास प्रोजैक्ट अफसर द्वारा हरबंस कौर सुपरवाईजर को सेवामुक्ति पर एक समागम करवाया गया। समागम के दौरान सीडीपीओ पूर्ण पंकज शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने...
article-image
पंजाब

ड्रोन से आई 5 किलो हेरोइन जब्त : पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी तस्करों का गुर्गा

अमृतसर। पुलिस कमिशनरेट अमृतसर द्वारा हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से कब्जे से पांच किलो और 25 ग्राम हेरोइन बरामद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने को सुप्रीम कोर्ट में की याचिका दायर : सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ

नई दिल्ली : मानहानि के मामले में सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पहले...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब का नतीजा शानदार रहा

गढ़शंकर : पिछले दिन कक्षा 10वीं तथा 8वीं के आए नतीजों में श्री खुरालगढ़ साहिब के सरकारी हाई स्कूल का नतीजा शानदार रहा। जिसमें 10वीं कक्षा के कुल 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।...
Translate »
error: Content is protected !!