अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

by

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर भी अपलोड किए। आरोपित ने 20 सालों में 30 से ज्यादा छात्राओं का यौन-शोषण किया है। फिलहाल आरोपी प्रोफेसर फरार है। कॉलेज प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने महिला आयोग को पत्र लिखा। साथ में फोटो और वीडियो भी भेजे। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 13 मार्च को दारोगा सुनील कुमार ने थाने में खुद शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। पूरा मामला बागला डिग्री कालेज का है। आरोपित प्रोफेसर डॉ. रजनीश बागला डिग्री कालेज में भूगोल पढ़ाता है। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं।

प्रोफेसर ने छात्राओं के कई वीडियो पोर्न साइट पर भी अपलोड कर दिए थे। कहा जा रहा है कि वह 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का यौन शोषण कर चुका है। प्रोफेसर रजनीश कुमार कई छात्राओं का यौन शोषण कर रहा है। वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। वीडियो बनाकर उनका शोषण करता है। मैं एक साल से पीएमओ से लेकर सीएम कार्यालय तक इसकी शिकायत कर रही हूं, लेकिन प्रोफेसर इतना ताकतवर है कि किसी भी शिकायत पर उसके
खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मोदी सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का समर्थन करती है, लेकिन फिर भी ऐसे दरिंदे बेखौफ होकर बेटियों के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। इस दरिंदे से मैं इतनी परेशान हूं कि कभी-कभी आत्महत्या करने का विचार आता है। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष और मैनेजमेंट को प्रोफेसर की करतूतों के बारे में बताया। उन्हें सबूत भी सौंपे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जब तक इस दुष्ट पर कोई कार्रवाई नहीं होती, मैं हार नहीं मानूंगी। ऐसा लगता है कि कालेज के प्रधानाचार्य और मैनेजमेंट की शह पर प्रोफेसर कालेज की छात्राओं का शोषण कर रहा है। वह भोली-भाली छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा पास कराने और नौकरी के नाम पर बहलाता-फुसलाता है। फिर उनके साथ गलत काम करता है और वीडियो भी बनाता है।

उसके फोटो-वीडियो मेरे हाथ लगे हैं, जिन्हें मैं प्रमाण के रूप में इस पत्र के साथ भेज रही हूं। अब तक मैंने अलग-अलग नाम शिकायतें की हैं, क्योंकि अगर दरिंदे को मेरे बारे में पता चल गया, तो वह मुझे मरवा देगा। यह शिकायत भी मैं अपनी पहचान छिपाकर कर रही हूं।रजनीश पिछले 20 साल से कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं का यौन-शोषण कर रहा है। मेरी जैसी छात्राओं की इज्जत बचा लीजिए, नहीं तो यह दरिंदा रजनीश कुमार न जाने कितनी और छात्राओं की इज्जत लूट लेगा। लोकलाज के कारण छात्राएं कुछ नहीं कहेंगी। सामने दिख रहे फोटो और वीडियो के आधार पर इस प्रोफेसर पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। छात्रा के पत्र का महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए।
इसके बाद हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और प्रोफेसर को पूछताछ के लिए बुलाया। उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया, लेकिन उसने पहले ही वीडियो-फोटो डिलीट कर दिए थे। पुलिस ने मोबाइल का डेटा रिकवर कराया, तो 65 अश्लील वीडियो मिले। इसके बाद 13 मार्च को दारोगा सुनील कुमार ने थाने में खुद शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब तक पुलिस आरोपित को पकड़ती, वह फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ छात्राओं ने कालेज मैनेजमेंट से 18 महीने में पांच बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। कालेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव प्रदीप बागला ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही प्रोफेसर रजनीश सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।

एक रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि हाथरस गेट कोतवाली में चार दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित प्रोफेसर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कालेज के स्टाफ और छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Help Desk Inaugurated at Public

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Hon’ble District and Sessions Judge of Hoshiarpur, Mr. Rajinder Aggarwal, inaugurated a Help Desk at the public entrance of the New Court Complex, Hoshiarpur. On this occasion, Hon’ble...
article-image
पंजाब

युवक सेवाएं विभाग ने करवाए रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले

होशियारपुर, 20 सितंबर: युवक सेवाएं विभाग की ओर से रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले डी.ए.वी. कालेज में करवाए गए। जानकारी देते हुए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग दविंदर सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

अंग्रेजी के पेपर की दोबारा जाँच करवाई जाए : पुंडीर

12 वीं क़क्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी पेपर में बच्चों के कम मार्क्स आने पर जताई हैरानी एएम नाथ। शिमला :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार, नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!