अंग्रेजी के पेपर की दोबारा जाँच करवाई जाए : पुंडीर

by

12 वीं क़क्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी पेपर में बच्चों के कम मार्क्स आने पर जताई हैरानी

एएम नाथ। शिमला :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने 12 वीं क़क्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी पेपर में बच्चों के कम मार्क्स आने पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिस बच्चे ने बोर्ड में टॉप किया है उसके भी 90 नंबर है। डॉ. मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, बोर्ड सचिव से मांग की है कि अंग्रेजी के पेपर की दोबारा जाँच करवाई जाये. ताकि बच्चो के साथ न्याय हो सके।
डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री महोदय, शिक्षामंत्री महोदय से और शिक्षा सचिव बोर्ड से आग्रह करते हुए कहा कि यह सम्भव नहीं है कि जिस बच्चे के बाकि सभी सब्जेक्ट में 100 अंक आये हो वह अंग्रेजी में 80 भी ना पहुंच सके। बोर्ड के अधिकारीयों ने अच्छा काम किया है परन्तु अंग्रेजी में इतने कम अंक नहीं आ सकते। जिसकी वजय से बच्चो का मनोबल टूट जाये। डॉ मामराज पुंडीर ने कुछ बच्चो की मार्कशीट सार्वजनिक करते हुए कहा कि एक बार बोर्ड यह जरूर देख ले, क्योंकि अंग्रेजी का पेपर कैंसिल हो गया था, कही पुरानी ओएमआर शीट के माध्यम से चेकिंग तो नहीं हुई। मेरा सरकार से निवेदन है कि रिचेकिंग और रेइवैल्यूएशन की फीस 1000 रुपय बहुत ज्यादा है इसको कम किया जाये, ताकि बच्चे उनके हक़ से वंचित न रह जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में पूर्व विधायक गोल्डी ने 140 विधार्थियों को मोवाईल फोन वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी समार्ट स्कूल हैबोवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बारहवीं कक्षा के  140 विधार्थियों को मोवाईल वितरित किए। इस दौरान पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन करोड़ का मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 09 जुलाई ।  कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा उपखंड के लाडा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाहनों की भीषण टक्कर : कनाडा के ओंटारियो में भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत

 टोरंटो :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कई वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से एक भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस...
article-image
पंजाब

28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची की जारी : पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति’ लागू

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों...
Translate »
error: Content is protected !!