अरण्या ठाकुर ने वर्ल्ड ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल जीता : दुबई में हुई चैंपियनशिप में भी अरण्या देश के लिए जीत चुकी है गोल्ड मेडल

by

गढ़शंकर। अरण्या ठाकुर ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी राजीव राणा ने बताया कि उनकी भांजी अरण्या ठाकुर जोकि पंचकूला के ताऊ देवीलाल सेंटर में ताइक्वांडो की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है मात्र 14 वर्ष की आयु में ही वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि सोफिया में 55 किलोग्राम से कम वर्ग में अरण्या ठाकुर ने यहां पहली जीत राउंड-32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ दर्ज की जबकि राउंड-16 में उसने चाइनीस खिलाड़ी को मात दी। क्वार्टर फाइनल में कनाडा और सेमी फाइनल में ग्रीस के खिलाफ भी उन्होंने जीत हासिल की। फाइनल में वह कोरियन प्लेयर से करीबी अंतर से हार गई लेकिन देश के लिए उन्होंने पहला मेडल हासिल किया। ऑल इंडिया रैंकिंग में भी अरण्या ने गोल्ड मेडल जीता था और इसी के दम पर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। अरण्या ठाकुर ने कहा कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने परिवार की हौसला अफजाई और कोच हरजिंदर सिंह की सख्त मेहनत से प्राप्त की है।अरण्य ठाकुर की इस उपलब्धि के लिए उनके परिवारिक मेंबरों तथा इलाके में खुशी की लहर पाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल में लड़कियों के लिए मैगा प्लेसमेंट व स्वै रोजगार कैंप 10 को : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 06 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में 10 सितंबर को सेंट सोल्जर...
पंजाब

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੰਗਾ ਨੂੰ ਦੇਣਗੇ 100 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ

ਮੰਗਲਵਾਰ ਦੇ ਆਪਣੇ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਨਗੇ ਬੰਗਾ 22 ਨਵੰਬਰ- ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਬੰਗਾ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਕੇ ਬੰਗਾ...
article-image
पंजाब , समाचार

तीज त्यौहार में डिप्टी कमिश्नर व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी ने की शिरकत : हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं त्यौहार: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 11 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि त्यौहार हमें हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं, इस लिए हमें खुशी व उत्साह से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
Translate »
error: Content is protected !!