चब्बेवाल में लड़कियों के लिए मैगा प्लेसमेंट व स्वै रोजगार कैंप 10 को : DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 06 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में 10 सितंबर को सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड पोलीटेक्नीक कालेज चब्बेवाल में लड़कियों के लिए विशेष मैगा प्लेसमेंट कैंप-कम-स्व रोजगार कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस मैगा प्लेसमेंट-कम-स्व रोजगार कैंप में अधिक से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जो कि अपने अलग-अलग जाब रोल के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। उन्होंने बताया कि इनमें आई.टी.सी लिमिटेड, डबल बैरल जीनस, इनोवसोरसिस(एस.बी.आई. क्रैडिट कार्ड), एक्सिस बैंक, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, शिवम अस्पताल, आई.वी.वाई. अस्पताल, भारज लाइफ केयर अस्पताल, पुखराज हैल्थ केयर, एस.एम.जी इलेक्ट्रीकल स्कूल लिमिटेड व अजायल हर्बल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों के लिए कम से कम योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, ए.एन.एम, आई.टी.आई(कोपा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रानिक्स) वाले प्रार्थी जो कि वर्ष 2017 के बाद पास आउट हैं, भाग ले सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले के बेरोजगार प्रार्थी, जो अपना काम धंधा शुरु करने के चाहवान हैं और जो प्रार्थी अपने चल रहे काम धंधे को और आगे बढ़ाने के चाहवान है, इस मैगा प्लेसमेंट कैंप-कम-स्व रोजगार कैंप में जरुर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि स्व रोजगार कैंप के लिए जिला उद्योग केंद्र, एस.सी कार्पोरेशन, बैकफिंको, एल.डी.एम व आर.सेटी की ओर से भी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहवान योग्य प्रार्थी 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड पोलीटेक्नीक कालेज चब्बेवाल में पहुच कर इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर संजीव शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी संजीव कुमार, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार से किसानों को झूठे वायदों व लाठियों के सिवा कुछ नहीं मिला – तीक्ष्ण सूद

गेहू तथा अन्य ख़राब हुई फसलों के लिए 50 हज़ार प्रति ऐकड़ मुआवजा दे सरकार होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी...
article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
Translate »
error: Content is protected !!