अरब देशों में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक्टिव हुई मान सरकार…. हेल्पलाइन नम्बर जारी

by

चंडीगढ़ : खाड़ी देशों में फंसे पंजाब के नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए।

ऐसे लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन कंट्रोल रूम 0172-2260042, 0172-2260043, व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112 जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने एनआरआई विंग के नंबर जारी किए हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत इन नंबर पर संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।

पंजाब के सैकड़ों सिख परिवार फंसे

यूएई और अन्य अरब देशों में फंसे परिवारों के परिजनों में चिंता का माहौल है, लेकिन राज्य सरकार की सक्रियता से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है। संयुक्त अरब अमीरात के हवाई अड्डों पर पंजाब के सैकड़ों परिवार और बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग फंसे हुए हैं। युद्ध के कारण उड़ानों के रद्द होने से शारजाह और दुबई एयरपोर्ट पर लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शारजाह और अन्य हवाई अड्डों पर फंसे पर्यटकों और निवासियों से फोन पर बात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। डॉ. रवजोत सिंह ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक आधिकारिक पत्र लिखकर अपील की है कि विभिन्न देशों विशेषकर मिडिल ईस्ट में फंसे पंजाब के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित वापस निकाला जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि दूतावासों को सक्रिय कर भारतीय नागरिकों के लिए विशेष कॉरिडोर या उड़ानों का प्रबंध किया जाए।

हनीमून मनाने दुबई गया पंजाबी कपल फंसा : मानसा के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गए नवविवाहित कपल इजराइल-ईरान जंग के कारण वहीं फंस गए हैं। गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरप्रीत ने परिवार को बताया है कि वह सुरक्षित हैं और होटल में ही ठहरे हुए हैं। वहां भारतीय दूतावास की ओर से भी उनसे संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंट सिंह ने सरकार से अपील की है कि दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

चंडीगढ़ से अबू धाबी और दुबई की फ्लाइट रद्द :इजराइल और ईरान जंग के चलते आज 2 मार्च को चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पहली फ्लाइट संख्या अबू धाबी और चंडीगढ़ के बीच संचालित होती है। दूसरी फ्लाइट दुबई और चंडीगढ़ के बीच संचालित होती है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी टिकट की स्थिति की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NSS Unit of Rayat College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law, in collaboration with the NSS Unit of LTSU Punjab, successfully organized a Blood Donation Camp at the college campus. The camp was...
article-image
पंजाब

शंभू धमाके के बाद रेलवे की सुरक्षा सख्त, ड्रोन से होगी निगरानी और 24 घंटे होगी गश्त: रवनीत बिट्टू

पटियाला पुलिस द्वारा शंभू के पास फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर कड़े...
article-image
पंजाब

रेप केस में फरार MLA भगोड़ा घोषित : 31 जनवरी को फिर सुनवाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!