Chandigarh Haryana News : पेपर पास करवाने के नाम पर करीब 3 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन I चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र  :  कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्ग निर्देश में थाना केयूके टीम ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Chandigarh Haryana Kurukshetra News
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में न्यू लक्ष्मण कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी एक महिला ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में एक फोटो स्टेट की दुकान पर नोटस व स्टेशनरी का सामान लेने जाती थी। दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जतिन उसे यह विश्वास दिलाता रहा की वह नेट/जेआरएफ का पेपर पास करवा सकता है। उसने आरोपी की बातों में आकर 17 सितंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच उसे कुल 3 हजार 55 हजार रुपए की राशि आरोपी को दे दी। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसका पेपर पास हो जाएगा लेकिन ना तो उसकी परीक्षा पास हुई ना ही आरोपी ने उसके पैसे वापस किए। आरोपी ने झूठा आश्वासन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौकी द्वारा की गई।
दिनांक 1 जून 2026 को थर्ड गेट चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम में महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती : आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : पेपर लीक प्रकरण के चलते दो साल से नौकरी का इंतजार कर प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भंग कर्मचारी चयन आयोग के दौर से लटकी...
article-image
पंजाब

दिन में भी अत्यधिक सावधानी बरती जाए और जितना संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें…सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए : DC आशिका जैन

जिले में सिविल डिफेंस का नामांकन शुरू : घबराएं नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्क रहें – डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 9 मई :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिलेवासियों से अपील की...
article-image
पंजाब

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बरी : ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में किया बरी

 मूनक : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में लहरागागा में गागा...
Translate »
error: Content is protected !!