ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अहम बैठक में बड़ा फैसला, बलवंत सिंह बने नए एडवाइजर

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़।  ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज को-कन्वीनर जगमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावशाली एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद एग्जीक्यूटिव बॉडी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बलविंदर सिंह पाब्ला को यूनियन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण ज्वाइंट एक्शन कमेटी के एडवाइजर पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इसके उपरांत वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं लंबे समय से कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहे बलवंत सिंह को ज्वाइंट एक्शन कमेटी का नया एडवाइजर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति का सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान तथा संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में सुरमुख सिंह, राजा राम, याद राम, मिलन राम आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए : 2 मार्च गुरुवार को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक

शिमला : भाजपा ने विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए 2 मार्च गुरुवार को शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!