द मैक्स अकादमी में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन : इस वर्ष पंजाबी भाषा से परिचित कराया

by

बीबीएन, 30 मई (तारा) :  बद्दी के धर्मपुर स्थित द मैक्स अकादमी स्कूल में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष पंजाबी भाषा को विशेष रूप से चुना गया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना था।
स्कूल की शिक्षिका मुस्कान ने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा की मूल जानकारी, अभिवादन, वर्णमाला, बोलचाल एवं संस्कृति से जुड़ी अनेक रोचक गतिविधियाँ सिखाई गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को गुरुद्वारा साहिब का भ्रमण भी करवाया गया, जहाँ बच्चों ने सेवा भावना एवं सिख परंपराओं के बारे में जाना। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक नृत्य गिद्धा एवं भांगड़ा सीखा। बच्चों को पंजाबी कढ़ाई कला तथा पारंपरिक खेलों की जानकारी भी दी गई। कैंप के अंतिम दिन लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर सेवा भाव से भोजन तैयार किया और सभी को परोसा। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण पंजाबी संस्कृति के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।
बद्दी के द मेक्स अकादमी स्कूल में आयोजित कैंप में भाग लेते हुए विद्यार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों को लेकर निहरी में पहली रिहर्सल आयोजित

एएम नाथ।  मंडी, 18 मई । पंचायती राज चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर विकास खंड निहरी में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल सरदार पटेल महाविद्यालय निहरी में रिटर्निंग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विठ्ठलभाई पटेल विधायी संस्थाओं के सशक्तीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के अग्रदूत : कुलदीप सिंह पठानिया

दिल्ली विधान सभा द्वारा दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। शिमला/दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने दिल्ली विधान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा की 319 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी

26, 28 व 30 मई को क्रमशः 118, 116 और 85 पंचायतों में होगा मतदान मतदान द्वारा सभी पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बने भागीदार : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। ​​चम्बा :...
Translate »
error: Content is protected !!