चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

समारोह आयोजन की तैयारियों बारे उपायुक्त ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित किया जा रहे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि सर्वप्रथम ध्वजारोहण करने के पश्चात मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन होगा, जिसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के अंत में विभिन्न प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
मुकेश रेपसवाल ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समारोह की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को ध्वजारोहण सहित मार्च पास्ट की तैयारियां सुचारू करने को कहा। उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट में पुलिस, गृह रक्षक पुरुष एवं महिला, एनसीसी व एनएसएस सहित स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। इसके अलावा इस वर्ष पहली बार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रशिक्षु चिकित्सक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मार्च पास्ट का हिस्सा होंगे।
उन्होंने ऐतिहासिक चौगान के साथ साथ शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को समारोह स्थल व मुख्य आयोजन स्थल की सजावट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित बैठने इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारे गौरवशाली अतीत को स्मरण करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक मौका होता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि इस दिन को मात्र अवकाश के रूप में न लें अपितु वे अपने-अपने कार्यालयों में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने विभागीय दायित्वों को भी गंभीरता से लें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी व एडीसी अमित मेहरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त : जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

चंबा, 2 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है । मुकेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में ब्यास में सेल्फी लेते बह गई ननद-भाभी, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी : वशिष्ठ चौक के पास हादसा; एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

एएम नाथ। मनाली पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर ब्यास नदी में फोटो खींचते समय दो महिला पर्यटक बह गई। दोनों ननद और भाभी बताई जा रही है। एक का शव बरामद हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों से बढ़ी जनता की परेशानी, सरकार से शीघ्र सुधार की मांग।

इंटक नेताओं ने सरकार से कहा—सड़कों की जल्द मरम्मत कर आम लोगों को दे राहत। किसानों, बागवानों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां। तीर्थन घाटी/बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू के...
Translate »
error: Content is protected !!