अमेरिका में घर पर मृत मिले भारतीय-अमेरिकी दंपती और उनके दो जुड़वा बच्चे के शव : जांच में जुटी पुलिस, यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का

by

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, खबर है कि एक भारतवंशी परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। इनमें चार साल के दो जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।  मृतकों की पहचान आनंद सुजीत हेनरी, उनकी पत्नी एलिस प्रियंका और उनके जुड़वा बच्चों के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान जारी नहीं की है। यह घटना कैलिफोर्निया के सैन मेटियो में सोमवार को हुई।   पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्थानीय निवासियों ने 911 पर कॉल करके बताया कि उन्होंने कुछ दिनों से इस घर से कोई आवाज नहीं सुनी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घर पर पहुंची। पुलिस को शुरुआती जांच में किसी के घर के अंदर घुसने का कोई संकेत नहीं मिला। सैन मेटियो के पुलिस विभाग के सार्वजनिक सूचना अधिकारी जेरमी सुरत ने बताया, हमें घर के अंदर चार लोग मृत मिले।

व्यक्ति ने 2016 में अदालतम में दी थी तलाक की अर्जी :   पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। अदालती रिकॉर्ड के मुताबिक, पति ने दिसंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों छोटे बच्चे एक बेडरूम के अंदर मृत पाए गए। बच्चों पर गोली लगने का कोई जख्म नहीं था। इसलिए, उनकी मौत की वजह का पता लगाने के शव का परीक्षण होगा।

बच्चों के शरीर पर नहीं कोई जख्म के निशान :  पुलिस मानकर चल रही है कि बच्चों का या तो गला घोंटा गया या उन्हें जानलेवा ओवरडोज दी गई, क्योंकि उनके शरीर पर हमले का कोई निशान नहीं था। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी बाथरूम के अंदर पाए गए। दोनों को गोली लगी हुई थी। बाथरू में 9 एमएम की पिस्तौल और भरी हुई मैगजीन मिली है।

अमेरिका में भारतवंशियों पर बढ़े हमले :   हाल के महीनों में एक भारतीय छात्र सहित सात भारतवंशी लोगों की मौतें हुई हैं। वॉशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले शिकागो में एक भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया गया था। उससे पहले जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेड़ी ने भारतीय छात्र विवेक सैनी पर जानलेवा हमला किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मनोज मनु की मेहनत रंग लाई, सराहन गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली की आंखमिचोनी से मिलेगा छुटकारा एएम नाथ। चम्बा :  आखिरकार सालों पुरानी समस्या का समाधान हो ही गया। कई सालों से बिजली की आँखमिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के कई गांव के लोगों...
article-image
पंजाब

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के नरसंहार के खिलाफ पुतले जलाए

 गढ़शंकर l सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पहल पर और इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू द्वारा फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों के नरसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान पर देशभक्त बाबा गुरदित सिंह पार्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे : ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन

नाहन 4 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्मारक पर दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा को ट्राईसाईकिल किया भेंट

 गढ़शंकर, 23 नवम्बर: आज शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर पर राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड साधोवाल पंजाब द्वारा भेजी ट्राई साईकिल बुद्धिजीवी प्रिंसिपल बिक्कर सिंह तथा जगदीश राय द्वारा  दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा...
Translate »
error: Content is protected !!