चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार : चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के आरोपी से बरामद गलाक पिस्टल

by

चंडीगढ़, 14 सितंबर : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक मकान में विस्फोट करने वाले मुख्य आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन मसीह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित मकान में बुधवार शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था। मकान मालिक ने दावा किया था कि ऑटो में सवार दो लोगों ने घर पर ग्रेनेड फेंका था। यादव ने बताया कि चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट मामले में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के अंतर्गत पासिया गांव निवासी रोहन मसीह को गिरफ्तार करने तथा अन्य आरोपियों की पहचान करने के साथ ही यह मामला सुलझ गया है। डीजीपी ने कहा कि पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है। यादव ने बताया कि रोहन से पूछताछ करने पर उसने चंडीगढ़ के मकान में ग्रेनेड विस्फोट करने में अपनी भूमिका स्वीकार की। उन्होंने कहा कि आरोपी अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) की हिरासत में है। धमाके की इस घटना को आईएसआई की सहायता प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबंधित पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमेरिका आधारित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के निर्देश पर अंजाम दिया गया था।

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के आरोपी से बरामद गलाक पिस्टल :   डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से अत्याधुनिक 9 एमएम गलाक पिस्टल और गोली-छर्रे भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के अनुसार उक्त घटना में इस्तेमाल किया गया हैंड ग्रेनेड मिलिटरी ग्रेड का है जो आईएसआई की मदद से ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से पहुंचाया गया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहन, जो पिछले कुछ वर्षों से जम्मू-कश्मीर में काम कर रहा था, उसी गांव का होने के कारण हैप्पी पासिया को जानता था। हैप्पी पासिया ने वित्तीय सहायता देने का वादा कर रोहन को हमला करने के लिए कहा था।अमृतसर गए घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसका साथी  :   इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहन और उसका साथी पहले अमृतसर गए और फिर दोनों अलग-अलग हो गए। रोहन शुरू में खन्ना में अपने जान-पहचान वाले किसी व्यक्ति के पास गया था लेकिन फिर अमृतसर वापस आ गया क्योंकि उसने आगे जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एआईजी ने कहा कि पहले नजर में यह प्रतीत होता है कि यह आतंकवादी मॉड्यूल किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि इस समूह ने पिछले साल भी उसी स्थान पर इस प्रकार के हमले की कोशिश की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव – मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंची

हिमाचल बीजेपी में इन दिनों आंतरिक संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. बूथ स्तर पर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी...
article-image
पंजाब

सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : DC कोमल मित्तल

 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर, 07 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
पंजाब

108 संत बाबा हरि सिंह जी की याद को समर्पित धार्मिक समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा हरि सिंह जी महाराज नैकी वालों की तपस्थली गांव पंजोडा में गुरुद्वारा नैकी साहिब में संत बाबा जसपाल सिंह पंजोडा के नेतृत्व में 108 संत बाबा हरी सिंह जी...
Translate »
error: Content is protected !!