रीत ने मुझे बर्बाद कर दिया : 21 सेकंड का सुसाइड वीडियो बना युवक ने दी जान

by

कपूरथला :  मोहल्ला लाहौरी गेट से दुखद खबर सामने आई है. सूरज नाहर नाम के एक नौजवान ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा परेशान किए जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

आत्महत्या से पहले सूरज ने 21 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए. वीडियो में रोते हुए सूरज ने कहा कि रीत नाम की लड़की ने उसे परेशान किया और उससे काफी पैसे लिए. उसने आरोप लगाया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी और बलात्कार का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी. वीडियो में सूरज के गले में चादर का बना फंदा भी दिखा।

सूरज ने वीडियो में रोते हुए कहा कि रीत नाम की लड़की ने उसे बहुत परेशान किया है और उससे काफी पैसे भी लिए हैं. उसने आरोप लगाया कि वह महिला अब उसे बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण वह बहुत दुखी था. वीडियो में नौजवान के गले में चादर का बना फंदा भी नजर आ रहा था।

मृतक की मां पूनम ने पुलिस को बताया कि सूरज की उक्त महिला के साथ डेढ़ साल से दोस्ती थी. शुरुआत में महिला ने खुद को कुंवारी बताया, लेकिन बाद में सूरज को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. जब सूरज ने इसके बारे में सवाल किया, तो महिला ने 2 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी और पैसे न देने की स्थिति में पुलिस में शिकायतें करने लगी. इसी मानसिक दबाव के कारण सूरज ने बुधवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

थाना सिटी कपूरथला के एस. एच. ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. मृतक की मां के बयान के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की जा रही है. पुलिस के मुताबिक महिला ने सूरज के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायतें दी थीं, जिनकी जांच की जाएगी. फिलहाल, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैणवां में माता स्वर्ण कौर को भेंट की गणमान्य ने श्रद्धांजलि

गढ़शंकर : ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार, समाजसेवी भाग सिंह अटवाल तथा थानेदार निरपाल सिंह अटवाल नंगल के माता जी सरवन कौर जो पिछले दिनीं पंचतत्व में विलीन हो गए थे, के निमित्त उनके...
article-image
पंजाब

जिले में खुलेंगे 8 आम आदमी क्लीनिक: डिप्टी कमिश्नर

15 अगस्त को 3 आम आदमी क्लीनिकों का होगा रस्मी उद्घाटन आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर का कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बसियाला का स्वास्थ्य मंत्रीचेतन सिंह जोड़ेमाजरा व अहियापुर का विधायक जसबीर सिंह राजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर मोगा रैल्ली में किया वादा निभाएंगे ग्रह मंत्री अमित शाह : खन्ना

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जो कहना वो करके दिखाना भाजपा का काम करने का अंदाज़ है। उन्हने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अध्यापक दंपति के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी मान सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में एक मज़बूत चट्टान...
Translate »
error: Content is protected !!