अमित शाह का पंजाब से नशों व अपराध के खात्मे का बयान पंजाब के खुशहाल भविष्य का बिगुल : खन्ना

by

पंजाब में अमन शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए भाजपा सरकार जरूरी : खन्ना
होशियारपुर 17 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की मोगा रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जो पंजाब को अपराध व नशों से मुक्त करने का बयान दिया है वह एक बयान नहीं बल्कि पंजाब के खुशहाल भविष्य का एक बिगुल है । खन्ना ने कहा कि पंजाब से अपराध एवं नशों के खात्मे , अमन शान्ति की बहाली, मजबूत कानून व्यवस्था और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनना अति आवश्यक है । खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश सुरक्षा और विकास के पहलुओं पर तो मजबूत हुआ ही है, साथ ही साथ देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनकर उभरा है । उत्तर प्रदेश राज्य जो कभी अपराध के क्षेत्र में उच्च ग्राफ का राज्य था वहां भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में अपराध का ग्राफ शून्य हो चूका है । छत्तीसगढ़ राज्य में भी गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा करने की घोषणा की थी जो कि उस समय असंभव प्रतीत हो रहा था परन्तु छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के पश्चात अब नक्सलवाद काफी हद तक ख़तम हो चूका है और आने वाले समय में नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो जायेगा। पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा में भी भाजपा की सरकार आने के पश्चात सबसे पहले लोगों से किये हुए वादों को पूरा किया गया जिसके तहत जहाँ पंजाब की महिलाएं अभी तक 1000-1500 प्रतिमाह का इंतज़ार कर रही हैं वहीँ हरियाणा की सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह सरकार बनते ही मिलने शुरू हो गए। खन्ना ने पंजाब की जनता से अपील की कि मोगा रैली में देश के गृह मंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं को भाजपा पंजाब में सरकार बनने पर तुरंत लागू करेगी । इसके इलावा भी पंजाबवासियों को केंद्र की लाभकारी योजनाओ जो पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने स्वार्थ वश रोक रखीं हैं, का सीधा लाभ प्राप्त होगा। खन्ना ने पंजाब की जनता से अपील की की आने वाले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत से जीतकर पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए अपना सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
article-image
पंजाब

ISI के लिए जासूसी कर रहा सेना का जवान गिरफ्तार …..15 लाख में दुश्मन को दी नक्शे व अफसरों की पोस्टिंग की जानकारी

अमृतसर। महाराष्ट्र के नासिक सेना की छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कीमती -DC : जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसपाल की अध्यक्षता में जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के सभागार  में ‘स्वीप’ (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत महिला मतदाताओं...
Translate »
error: Content is protected !!