DC ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : DC जतिन लाल

by
सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रोहित भदसाली।  ऊना, 3 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार हैं। उनके अनुभवों से हम अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
May be an image of 2 people, people studying and table
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों से अच्छे व्यवहार किया जाए और उनके कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्पतालों में भी वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
May be an image of 3 people
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज और देश के निर्माण में अपने अनुभवों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि होता है। उनके सम्मान में हर वर्ष 1 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है, जो समाज में बुजुर्गों के प्रति आदर और सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों की देखभाल, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार, प्रशासन वृद्धजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
May be an image of 2 people
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगें उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिस पर उन्होंने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
May be an image of 12 people, people studying and text
कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के जिला प्रधान जी.आर. वर्मा, मानव अधिकार संरक्षण सेल एवं कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश ऐरी सहित अन्य अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय शर्मा बने एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष

हमीरपुर 07 फरवरी। अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई एपीएमसी के नए मनोनीत गैर सरकारी और सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरोह स्कूल की पांच बेटियों का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन : विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया सम्मानित

एएम नाथ।  शाहपुर, 22 अक्तूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!