डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

by
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन
एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर खंड स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि इसी अक्टूबर माह के दौरान शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग प्रणाली की जानकारी हासिल हो सके। शिविर में जिला के अधिकारी एवं बैंकिंग अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जागरूकता शिविर में क्षेत्र की 05 पंचायतों के अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के प्रयास किये जायेंगे तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
*सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को करें प्रदान*
उपायुक्त ने बैंकिंग अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंद परिवारजनों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। जिला शिमला में जून, 2024 तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 3 लाख 20 हजार 355 लोगों ने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 01 लाख 35 हजार 814 लोगों ने एवं अटल पेंशन योजना के तहत 64 हजार 727 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
उन्होंने कहा कि जून, 2024 तक कुल 130 स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि ऋण सहायता के रूप में प्रदान की गयी है ताकि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि लायी जा सके। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में जून, 2024 तक 22 मामलों के तहत 1 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2024 तिमाही के बाद से सी डी अनुपात में 44.09 प्रतिशत से 43.27 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गयी है।
अनुपम कश्यप से कहा कि जिला में इस तिमाही जमा राशि में 2.71 प्रतिशत की वृद्धि, अग्रिम राशि में 0.81 प्रतिशत की वृद्धि, प्राथमिकता क्षेत्र में अग्रिम राशि में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि, कृषि अग्रिम में 1.66 प्रतिशत की वृद्धि , एमएसएमइ अग्रिम में 2.35 प्रतिशत की वृद्धि, शिक्षा ऋण में 0.39 प्रतिशत की वृद्धि, भवन निर्माण ऋण में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि इस तिमाही में सभी बैंक द्वारा लगभग 214 वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी बैंक के अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साक्षरता शिविरों के माध्यम से बैंकिंग अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं एवं बैंकिंग प्रणाली से अवगत कराएं।
अनुपम कश्यप ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं वित्तीय साक्षरता एवं परामर्श केंद्र द्वारा इस तिमाही 6 बैच के माध्यम से लगभग 198 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया है।
अनुपम कश्यप ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक भीमा दत्ता, आरबीआई एवं नाबार्ड के प्रतिनिधि एवं बैंकिंग अधिकारी उपस्थित रहे।
-०-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की : नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज सुविधा वाला बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण

रोहित भदसाली। हमीरपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 8 जून को : जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – राजकीय आईटीआई ऊना में जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नोएडा में स्थापित डिक्शोन कम्पनी हेतू 8 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 47 माउंट कार्मल स्कूल फीस बढ़ोतरी मामला : आठ प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि अवैध करार, जिला अदालत ने 349 अभिभावकों को दी बड़ी राहत

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल द्वारा वर्ष 2017-18 में की गई फीस बढ़ोतरी के मामले में जिला अदालत ने 349 अभिभावकों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्कूल प्रबंधन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा, बीबीएमबी होंगे जिम्मेदार – अगर कुछ जल विवाद को लेकर अप्रिय हुया : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 11 मई :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर नंगल बांध पर अधिकारियों को भेजा जाना जारी रहा तो हिंसा या कुछ अप्रिय घटना होने पर भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!