प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत: संजय अवस्थी

by
मुख्य संसदीय सचिव ने सोरिया में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की
एएम नाथ : अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। मुख्य संसदीय सचिव गत दिवस सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू के सोरिया में यंग स्टार क्लब सोरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियों तथा जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
May be an image of 14 people and text
संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमाचल को नशामुक्त बनाने में प्रदेश सरकार के प्रयासों को सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली पुरस्कार राशि 03 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 05 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर पुरस्कार राशि 02 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 03 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि एशियन खेलों और राष्ट्र मण्डल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है।
इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, महिला रस्सा-कसी, वालीबॉल खेलों का आयोजन किया गया।
May be an image of 10 people, dais and text
वालीबॉल प्रतिस्पर्धा में घलोत की टीम विजेता तथा घणाट्टी की टीम उप-विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में एस.के. जग्गा टीम ने प्रथम स्थान तथा बछाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सा-कसी (महिला वर्ग) ने सेवरा-चंडी ने प्रथम स्थान तथा महिला मंडल सोरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह सेवरा-चंडी ने प्रथम तथा सोरिया स्वयं सहायता समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत की दिव्यांग बच्ची को अपनी ओर से व्हील चेयर भी भेंट की।
May be an image of 10 people, dais, temple and text that says "4〇0 बजे अभिनन्दन 版 សាបគរសនិស្រតមាត្តយយតយតតនា अभिनन्दनकसतीहे SN करती है यंग स्वार वालब सोतिय डा. मांगु, तह. अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.) पका हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करता"
इस अवसर पर उन्होंने यंगस्टार क्लब सोरिया को 21 हजार रुपये तथा महिला मण्डल सोरिया को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने सोरिया के खेल मैदान विस्तार कार्य को आरम्भ करने के लिए दो लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सोरिया गांव में बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग को कून में स्थापित ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को सोरिया उठाऊ पेयजल योजना के लिए 10 पाइपें उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मंडप सम्पर्क मार्ग को दो माह की अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
May be an image of 3 people and dais
ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत संघोई जगत राम, यंगस्टार क्लब सोरिया के प्रधान संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर सोसायटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, ज़िला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र रावत, वार्ड सदस्य मांगू नरेश शांडिल, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व उप-प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश चंद, अधिषाशी अभियन्ता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विवेक कटोच, महिला मण्डल की सदस्य, ग्रामवासी तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू- संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें : अन्नया जोशी

 ऊना  :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू  हो गया है जो कि पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का होगा आयोजन : कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

अधिक जानकारी के लिए 01899-222280, 9816155910 पर किया जा सकता है संपर्क एएम नाथ। चम्बा :  कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल चुवाड़ी का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों व बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान- कुलदीप सिंह पठानिया

पेयजल योजना चुवाड़ी के संवर्धन में व्यय होंगे 25 करोड़,   विधानसभा अध्यक्ष ने 101 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 7 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!