आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 8 जून को : जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार

by

ऊना, 3 जून – राजकीय आईटीआई ऊना में जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नोएडा में स्थापित डिक्शोन कम्पनी हेतू 8 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि कैम्पस इंटरव्यू हेतू शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई- इलेक्ट्रोनिक, इलैक्ट्रिकल व सभी मकेनिकल ट्रेड (फिटर, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक ,मशीनिस्ट आदि ) व्यवसाय मे कोर्स कर रहे या पूर्ण कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से अधिक होनी चाहिए।
उन्होने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 15000 रूपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी आईटीआई के पास आउट व् प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र व 12वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मदन लाल तिवारी व् सतीश कुमार से दूरभाष 01975-223203 या 9625005075 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता : प्रतियोगिता में देश भर की 28 टीमें भाग ले रही 

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। बीबीएन,18 जनवरी (तारा) :   स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी हमारे बड़े भाई : बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले सीएम सुक्खू – सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!