सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर करे उदार योगदान: डीसी डा. निपुण जिंदल

by
धर्मशाला, 07 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने डीसी आफिस कार्यालय में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लैपल्स पिन तथा झंडा भेंटकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडा दिवस पर समाज सेविका संतोष कटोच ने दस हजार का योगदान भी दिया। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस दिवंगत शूरवीरों, उनकी विधवाओं, पूर्व सैनिकों तथा अपंग सैनिकों तथा इन सभी के आश्रितों के प्रति समाज की कृतज्ञता का आह्वान करता है।
उन्होंने कहा कि सेना में कांगड़ा जिला के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है तथा कांगड़ा के वीर योद्धाओं ने देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते हुए परमवीर चक्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर बाहरी आक्रमण हुए हमारे बहादुर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर वे बढ़-चढ़कर व उदारतापूर्वक से अपना योगदान दें ताकि इस धनराशि से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा : लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल ।  पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा

लंबित परियोजनाओं पर सख्त रुख, उपयोगिता प्रमाणपत्र जल्द देने के निर्देश आपदा प्रबंधन कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान पर चर्चा एएम नाथ । चंबा :जिला मुख्यालय चंबा में राज्य आपदा प्रबंधन फंड...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा : भगवान राम का विरोध भी करते हैं और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी – जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में फहराया तिरंगा…..वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की स्मृति में पट्टिका का किया अनावरण

एएम नाथ। शिमला, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज लोक भवन में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!