पहली जनवरी से पशुपालकों से शुरू होगी गोबर खाद की खरीद : चंद्र कुमार कहा…..ऑर्गेनिक खेती से तैयार फसलों को देंगे ज्यादा दाम

by
नगरोटा सुरियाँ, 7 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से पहली जनवरी से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खाद की खरीद शुरू करेगी। यह जानकारी उन्होंने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियाँ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।
कृषि मंत्री ने बताया कि गोबर से आर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी जिसे सरकारी उपक्रम हिमफेड के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस खाद का उपयोग कृषि व बागवानी विभाग के फार्मों में भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागवानी व सेब बाहुल्य क्षेत्रों में भी इस खाद की बिक्री कृषि व बागवानी विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आर्गेनिक खाद से फसल तैयार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के साथ उनसे ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वायदे पर कार्य कर रही है जिसके तहत सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं बेहतर रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नगरोटा सुरियाँ में गज खड्ड पुल तथा सुखाहार नहर परियोजना के निर्माण के लिए भी जल्द राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और विभागीय अधिकारी इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को अपना एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश में घटित भयंकर आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाएं धरातल पर लागू करने के साथ प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने पर लोगों से पारदर्शी प्रशासन देने का जो वादा किया था उस पर प्रदेश सरकार खरा उतरी है।
उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ काम कर रही है जिसके फलस्वरूप कई जनहितैषी फैसले लेकर व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह दौर इसी तरह जनसेवा में आगे भी जारी रहेगा।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।
ये रहे मौजूद:
तहसीलदार अजय कुमार,बीडीओ श्याम सिंह,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल,उपमंडल भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा,जिला कांग्रेस महिला महासचिव रीना घरोच,ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान,ब्लॉक कांग्रेस उपप्रधान डॉ गुलशन,महासचिव गुरदेव भारती, कांग्रेस नेता राज शहरिया,,सतीश मेहरा,डॉ सुशील पठानिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर की जांच में तत्परता, नकली दवा रैकेट की जांच से किनारा : जयराम

नकली दवा मामले में विजिलेंस की असमर्थता पर जयराम ने सरकार को घेरा एक जुलाई को विजिलेंस ने पत्र भेजकर जटिल वित्तीय जांच के लिए मैनपावर व तकनीकी विशेषज्ञता की कमी बताई एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की याचिका को किया खारिज : तीन निर्दलीय विधायकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय वैभव ने पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा : सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. गोवर्धन सिंह की प्रेरणा, माता-पिता का सहयोग

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  झंडूता के 23 वर्षीय वैभव सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 82वां स्थान हासिल कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!