पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण

भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला

एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तृत दौरा किया तथा मार्ग बहाली के लिए किया जा रहे कार्यों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने दुर्गेठी से धरवाला की तरफ पैदल आ रहे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त चंबा ने बताया कि 4 सितंबर को लगभग 450 श्रद्धालु टैक्सीयों द्वारा भरमौर से दुर्गेठी के लिए रवाना किए गए हैं जिस की व्यवस्था एडीएम भरमौर द्वारा निशुल्क की गई है। उन्होंने बताया कि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को कलसुई से पठानकोट व नूरपुर तक भेजने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की वसों द्वारा निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं को भरमौर से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि शेष बचे लगभग 800 श्रद्धालुओं को निकालने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में सुरक्षा व सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। पैदल मार्ग में आने वाले कठिन रास्तों पर एनडीआरएफ के अलावा अन्य सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि भरमौर में बचे शेष श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकालने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए चंबा से भरमौर की तरफ लगभग 20 किलोमीटर तथा भरमौर से चंबा की तरफ लगभग 25 किलोमीटर (छोटे वाहनों के लिए) खोला जा चुका है।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, तहसीलदार दीक्षित राणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता’ : मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

 सोलन :  ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने कोटली क्षेत्र में किए 12 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं के लोकार्पण*

ब्यास नदी पर बरसात में बहे पुल के स्थान पर कून का तर में बेली सस्पेंशन ब्रिज से जुड़े मंडी सदर व जोगेंद्रनगर क्षेत्र मंडी–जोगिन्दरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं शीघ्र बहाल...
Translate »
error: Content is protected !!