एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक लाख पौधे – स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग परम आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद चंबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारीयों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर हरदासपुरा चौंक के समीप नगर परिषद पार्क, रैवेन्यू कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों तथा नालियों इत्यादि की विस्तृत सफाई की गई।
 
इस अवसर पर उपायुक्त चंबा ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस के मध्य नजर लगभग पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों में निरंतर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा इसी क्रम में आज हरदासपुरा पार्क में भी एक बड़े स्तर के स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त आज के खास मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान भी शुरू किया जा रहा है जिसमें जिला चंबा में शिक्षण संस्थाओं के अलावा विभिन्न स्थानों पर वन विभाग के सहयोग से लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य जन सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकते। उपायुक्त ने सभी जिला चंबा निवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ-2 पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम शुद्ध और स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकें। इस अवसर पर उपायुक्त ने हरदासपुरा में पौधारोपण भी किया।
इस स्वच्छता कार्यक्रम में एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, जिला भाषा अधिकारी मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

– डबल मर्डर मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी तक नहीं हुई जब्त

रोहित जसवाल , हरोली/ ऊना  : पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में कल हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एडवोकेट देशदीप जसवाल समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पद : मुख्यमंत्री सुक्खू……मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 8608 लाभार्थी दिव्यांग राहत भत्ता योजना से लाभान्वित : हिमाचल सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रगतिशील एवं संवेदनशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!