स्वास्थ्य विभाग को मिली अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन : डॉ. विपिन ठाकुर

by
एएम नाथ। चम्बा :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को एक अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई है। यह आधुनिक मशीन ज़िला में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि इस उपकरण की सहायता से दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों को शीघ्र जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। ज़िला में इसका उपयोग टीबी (क्षय रोग) के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले निक्षय शिविरों के दौरान मरीजों में टीबी जांच के लिए इस एक्स-रे मशीन का प्रयोग किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि हुडको द्वारा दिसंबर माह में एक ऐसी मशीन उपलब्ध करवाई गई थी। विगत समय के दौरान टीबी स्क्रीनिंग के 100 दिवसीय अभियान में इस उपकरण द्वारा टीबी संक्रमण के संभावित लक्षणों वाले उच्च जोखिम समूहों के 14257 लोगों की जांच हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से पूरी की गई थी।
उन्होंने बताया कि अब इस अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के उपलब्ध होने से विभाग को क्षय रोग जांच की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हुई है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप : कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में दी शिकायत, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।  इसे लेकर कांग्रेस के एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के प्रत्याशी कब करेंगे नामांकन पत्र दाखिल : जानने के लिए पढ़े

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 9 मई से लेकर 14 मई तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के सतत प्रयासों से समृद्धि और सम्पन्नता की नई तस्वीर : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद् की 50वीं बैठक शिमला में सम्पन्न जनजातीय क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकासः प्रति व्यक्ति आय और सामाजिक सूचकांकों में अव्वल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!