एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला में रोपित किए जाएंगे लगभग एक लाख पौधे : DC मुकेश रेपसवाल 

by
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान आरंभ : अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया बड़ी संख्या में पौधारोपण
एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चंबा में अनेक स्थानों पर एक ओर जहां स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों द्वारा बड़ी संख्या में पौधारोपण भी किया गया।
इस कड़ी में उपायुक्त कार्यालय चंबा की महिला कर्मचारियों के बच्चों द्वारा भी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में कार्यालय परिसर में पौधोंरोपण किया गया। इसके अलावा जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान के साथ-साथ पर्यावरण के महत्व बारे जागरूक करें ताकि हम आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करे तथा प्लास्टिक के कचरे को इधर-उधर न डालें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 75 रूपए प्रति किलो की दर से वेस्ट प्लास्टिक खरीदा जा रहा है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जिला वासियों को बधाई देते हुए अपील की है सभी जन पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें तथा कचरा प्रबंधन के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की : जिला में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए, सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। चंबा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस  अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौ सेवा समाज की संस्कृति का अभिन्न अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात के तुरकड़ा में गौ सेवा समिति कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि गौ सदन के निरीक्षण के साथ 31 हजार की सहायता की घोषणा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

ऊना: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!