कृष्ण भक्ति में रंगा कोटला कलां : जन्माष्टमी पर कोटला कलां में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्निहोत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद

by

भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; बोले—आध्यात्मिकता और संस्कारों से समाज को नई दिशा दे रहे बाबा बाल जी महाराज

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्री ठाकुर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।May be an image of temple and text

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री ठाकुर जी का अभिषेक किया तथा श्री राधा-कृष्ण और बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

कोटला कलां आस्था का प्रमुख केंद्र

मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर और आश्रम केवल ऊना ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने कहा कि आश्रम में वर्षभर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन करने और बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

संतों का सानिध्य समाज को देता है संस्कारों की दिशा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य समाज को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बाबा बाल जी महाराज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मानव सेवा की प्रेरणा भी प्रदान कर रहे हैं।May be an image of temple

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की चुनौती का सामना कर रही है। ऐसे दौर में समाज को आध्यात्मिकता, सदाचार और संस्कारों से जोड़ने का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है।

भक्ति और मानवता का संदेश पहुंचा रहे बाबा बाल जी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज ऊना जिले के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के असंख्य श्रद्धालुओं को प्रभु के चरणों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक सोच, भक्ति, संस्कार और मानवता का संदेश पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाएं समाज को सही दिशा देने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब की महिला नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी – दिल्ली फतह को केजरीवाल का प्लान

आप ने न केवल पंजाब के अपने शीर्ष नेतृत्व को तैनात किया है, बल्कि राज्य की महिला नेताओं को भी व्यापक रूप से प्रचार करने और राजधानी में महिला मतदाताओं से जुड़ने का काम...
Translate »
error: Content is protected !!