नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

by
एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं विशेष चुनौतियों को सामने रखा, जिसमें उन्होंने:
• राजस्व घाटा अनुदान समाप्त होने के बाद प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता अपर्याप्त है, इसलिए इसे बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का आग्रह किया।
• IIFM के अनुसार हिमाचल प्रदेश प्रतिवर्ष लगभग 90,000 करोड़ रुपये की पारिस्थितिकीय सेवाएं देश को प्रदान करता है, किंतु इसका उचित वित्तीय मूल्यांकन अभी तक नहीं हुआ है।
• लगभग 13,000 मेगावाट की जलविद्युत क्षमता होने के बावजूद लाभों में असंतुलन की स्थिति बनी हुई है, साथ ही BBMB से लगभग 7,000 करोड़ रुपये की देनदारी लंबित है।
आपदा राहत के 1,500 करोड़ रुपये की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
• जीएसटी के कारण पिछले आठ वर्षों में राज्य को लगभग 25,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार का मुद्दा भी उठाया, ताकि हिमाचल प्रदेश को “वन स्टेट, वन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार ने किया ‘सुकुन वेबसाईट’ का शुभारंभ : प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता – विनय कुमार

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग :   करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री काॅलेज ऊना : धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होते युवा उत्सव: सत्ती ऊना, 23 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करियर की सही योजना ही सफलता की कुंजी : डॉ. सलारिया राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्राचार्य से छात्रों का संवाद

कैरियर गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को दी रोजगार और छात्रवृत्ति की जानकारी एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!