ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें,जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं: एडीसी

by
ऊना : रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला व केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से गुड समेरिटन तथा सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक किया गया।
आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में पीडित की सहयाता के लिए आम जन मानस को प्रेरित करने के लिए गुड समेरिटन की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए कानून में प्रावधान किए गए हैं ताकि वह बिना किसी डर व झिझक के सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की सहायता कर उसे समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा सके।
आरटीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, शराब पीकर या नशे में वाहन न चलाएं, संगीतमय उपकरणों का वाहनों में प्रयोग न करें और न ही किसी को करने दें, क्षमता से अधिक सवारियां या सामान की ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहनों पर ट्रिप्पल राइडिंग न करें व हेल्मेट का प्रयोग करें। उन्होंने ने बताया कि गाड़ी चलाते समय सभी प्रकार के दस्तावेज होना अनिवार्य है तथा वाहन चालक हमेशा वैध लाइसेंस धारक होना चाहिए। आरटीओ ने कहा कि चका चैंध वाली हैड लाईटों का प्रयोग न करें।
इस अवसर पर जेएनबी पेखूबेला प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर, केसी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर DC अपूर्व देवगन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन : महात्मा गांधी के सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत

चंबा ,2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!