किक मारते ही मोटरसाइकिल में लगी आग : बाल-बाल बचा चालक

by

बीबीएन, 13 जून (तारा) :  हाउसिंग बोर्ड फेस-3 बद्दी में शुक्रवार सुबह को एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड फेस-3 निवासी एक व्यक्ति सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा। जैसे ही उसने मोटरसाइकिल को किक मारकर स्टार्ट करने का प्रयास किया तो अचानक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में मोटरसाइकिल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण मोटर साइकिल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपो ट्रैवलर-स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन को आवेदन आमंत्रित

21 जुलाई तक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन एएम नाथ। चम्बा : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जिला चंबा के चयनित 41...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई, आव्रजन दस्तावेजों की हुई जांच

काम करने के परमिट की नीतियों में बदलाव का विरोध कर रहे छात्रों में बढ़ी चिंता, कई को नोटिस कैलगरी। कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाले काम करने के परमिट की...
पंजाब

कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, आरोपी काबू : देवरानी के भांजे ने लूट की नीयत से ली थी मां-बेटे की जान

पटियाला : शहीद ऊधम सिंह नगर में  बुधवार शाम को मां और बेटे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।  पुलिस ने  आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

ऊना: 28 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
Translate »
error: Content is protected !!