सूखे से निपटने के लिए तत्पर रहें विभाग: डीसी

by
ऊना  : ग्रीष्म ऋतु मंे पानी की कमी और सूखे जैसे हालात पैदा होने की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग तत्पर रहें और पूरी तेैयारी करें। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज सूखे से निपटने के लिए विस्तृृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर वीसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
डीसी राघव शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए और फसल की हानि होने की दशा में कृषक इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चारे की समुचित उपलब्धता, आवश्यकता और उसका परिवहन प्लान भी समय रहते अग्रिम तौर पर तैयार कर लिया जाए।
जलशक्ति विभाग को निर्देश देते हुए डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिला के पानी की कमी वाले क्षेत्रों को समय रहते चिन्हित कर लें और एैसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर तहसील स्तर पर मंगलवार दोपहर तक उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सूचना के संबंध में फील्ड कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फाॅलोअप भी किया जाए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, एक्सईएन नरेश धीमान व अश्विनी कुमार बंसल, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंद्र पटियाल, विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान एसएस चंदेल, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग अमित कुमार मोदगिल, जिला कृषि अधिकारी संतोष शर्मा, रेंज अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के लिए किया प्रचार : जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम एएम नाथ। देहरा :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में धार, भटेहड़, मसरूर, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, लोअर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 45 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित एएम नाथ। चंबा :  बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!