पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढ़ान बने अध्यक्ष : ABVP की जीत के बाद ASAP ने हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया

by

SOI के समर्थन से मजबूत हुआ गठजोड़; ASAP दूसरे और NSUI के गुरमन सिंह तीसरे स्थान पर

चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार अंकित बिढ़ान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 3143 वोट मिले। मतदान से एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल (बादल) के छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने ABVP को समर्थन दिया था। ABVP की यह लगातार दूसरी जीत बताई जा रही है।

अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के अंकित बिढ़ान का मुकाबला आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठन ASAP और कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के उम्मीदवारों से था। शुरुआती रुझानों में ASAP के उम्मीदवार आगे रहे, लेकिन मतगणना आगे बढ़ने के साथ अंकित बिढ़ान ने बढ़त बना ली और अंत में जीत हासिल की।

ASAP दूसरे, NSUI को झटका

AAP समर्थित छात्र संगठन ASAP के उम्मीदवार आदिल कड़े मुकाबले में पिछड़ गए, जबकि NSUI के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुरमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम को कांग्रेस के छात्र संगठन के लिए झटका माना जा रहा है।

उपप्रधान पद पर भी NSUI को हार का सामना करना पड़ा। इस पद पर PUDF के अरमान सिंह भिंडर ने NSUI की उम्मीदवार अकांक्षा को मात दी। अरमान सिंह भिंडर को 1532 वोट मिले, जबकि अकांक्षा को 1280 वोट प्राप्त हुए।

जनरल सेक्रेटरी पद पर आजाद उम्मीदवार ध्यान सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर आजाद उम्मीदवार विशाम बामल ने जीत दर्ज की।

ABVP की जीत के बाद ASAP ने हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया

अंकित बिढ़ान की जीत के बाद AAP समर्थित छात्र संगठन ASAP ने चुनाव परिणाम और विशेष रूप से उनकी चुनावी पात्रता को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है।

ASAP का दावा है कि उसने चुनाव से पहले ही पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को अंकित बिढ़ान के शैक्षणिक रिकॉर्ड, कथित Unfair Means (UMC) मामले और चुनाव लड़ने की पात्रता से संबंधित आपत्तियों से अवगत कराया था। संगठन का आरोप है कि इन सवालों के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई किए बिना चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने दी।

ASAP ने दावा किया कि बिढ़ान के शैक्षणिक और अनुशासनात्मक रिकॉर्ड को लेकर सवाल हैं तथा कथित तौर पर उन्हें वर्ष 2023 से 2025 तक विश्वविद्यालय से डिबार किया गया था। संगठन ने उनकी बाद की शैक्षणिक योग्यता और पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की मांग की है।

Lyngdoh Committee के नियमों का दिया हवाला

ASAP ने छात्रसंघ चुनावों से संबंधित Lyngdoh Committee recommendations का हवाला देते हुए कहा कि उम्मीदवारों की चुनावी पात्रता और अनुशासनात्मक रिकॉर्ड की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए।

संगठन का कहना है कि उसका सवाल किसी एक छात्र संगठन की जीत या हार से नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी उम्मीदवारों के लिए समान नियम लागू होने से जुड़ा है। ASAP के अनुसार, वह जल्द ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर उम्मीदवार की पात्रता, दस्तावेजों और कथित अनुशासनात्मक रिकॉर्ड की स्वतंत्र जांच की मांग करेगा।

ASAP ने कहा कि यदि दस्तावेज और पात्रता सही हैं तो जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन चुनाव से पहले उठाए गए गंभीर सवालों का निपटारा किए बिना परिणाम को अंतिम मानना उचित नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कशमल के अवैध खनन के विरुद्ध लामबंद हुए मसरूंड परिक्षेत्र के ग्रामीण

एएम नाथ। चम्बा  : मसरूंड वन परिक्षेत्र में चल रहे कशमल के अवैध खनन को लेकर झुलाड़ा, कुठेड़, मसरूंड व कोहाल पंचायत के लोगों ने रेटा में एकत्रित होकर निजी भूमि की आड़ में बहुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल की दिशा में राह दिखा सकता है बघाट – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल के नामकरण का गवाह बना बघाट आज...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा रहा  शानदार

गढ़शंकर, 25 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीए चौथे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीए चौथे सेमेस्टर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट : पहाड़ों में फिर से मंडराया खतरा

चंडीगढ़ : दिल्ली-एनसीआर में जहां चिपचिपी गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों और पंजाब में भारी बारिश का खतरा फिर मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!