अमेरिका से डिपोर्ट दो युवकों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार…… जानिए क्या है मामला

by
अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पटियाला के राजपुरा से दो युवकों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों पर राजपुरा में 2023 में हत्या को लेकर एक FIR दर्ज थी. जिसके बाद से ही दोनों फरार थे।
गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के नाम संदीप और प्रदीप हैं. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इधर, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 8 गुजराती कुछ ही देर में अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. इस बार डिपोर्ट किए गए सभी 8 गुजराती महेसाणा और गांधीनगर जिले के रहने वाले हैं. जिसमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. सभी को पुलिस सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकालकर उनके घर भेजा जाएगा. इससे पहले अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 33 गुजरातियों का जत्था 6 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच चुका है. जिसके बाद अब और 8 गुजराती अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।
शनिवार को अमेरिका से पहुंचे 120 निर्वासित भारतीय
अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ था. इनमें 60 से अधिक पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं. अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं. अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है।
इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर में उतरा था. उनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से और 30 पंजाब से थे। अधिकांश निर्वासित लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए अमेरिका में बसना चाहते थे. अमेरिका से निर्वासित 157 भारतीय लोगों को लेकर तीसरे विमान के रविवार (16 फरवरी) को अमृतसर में उतरने की उम्मीद है. उनमें से 59 हरियाणा से, 52 पंजाब से, 31 गुजरात से और बाकी अन्य राज्यों से हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 4 दिवसीय शहीदी जोड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव नडालो में संत बाबा निधान सिंह जी के गुरुद्वारा जन्म स्थान में संत बाबा नरिंदर सिंह जी-संत बाबा बलविंदर सिंह जी संप्रदाय कार सेवा श्री हजूर साहिब वाले के संरक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वृंदावन में संत के शिष्य की मौत का मामला…..चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान

25 सितंबर की घटना; पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच, पोस्टमार्टम में सिर और छाती में गंभीर चोटों की पुष्टि एएम नाथ। वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने खनन नीति के बारे में क्रशर व जमीन मालिकों को किया जागरुक : कहा, नई नीति का अधिक से अधिक लाभ लें क्रशर व जमीन मालिक

नई नीति से अवैध खनन पर सख्ती होगी व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से जारी पंजाब स्टेट माइनर मिनरल (संशोधन) पॉलिसी-2025 के...
article-image
पंजाब

90 ग्राम हेरोइन तथा 75 नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 8 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 90 ग्राम हेरोइन तथा 75 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसएचओ पुलिस थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया की...
Translate »
error: Content is protected !!